Jamshedpur : टेल्को के एक प्रतिष्ठित स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ वैन चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक स्कूल वैन चालक पर मात्र 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की पहचान मन्नू उर्फ मनोज कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी टेल्को कॉलोनी के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। बच्ची टेल्को के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा है।

परिजनों के अनुसार, मन्नू बच्ची को रोजाना स्कूल ले जाता-लाता था। मंगलवार दोपहर को वैन में ही उसने यह घिनौना कृत्य किया। शाम को घर लौटी बच्ची की हालत देख परिजन हैरान रह गए। पूछताछ पर बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तत्काल बिरसानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पीड़ित बच्ची को सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि घटना की गहन जांच चल रही है। आरोपी के मोबाइल फोन, वैन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया, “मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।”

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने भी वैन चालकों की सत्यापन प्रक्रिया सख्त करने का ऐलान किया। समाजसेवी संगठनों ने पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। यह घटना अभिभावकों के लिए है कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर सुधा गुप्ता ने जताया संतोष, पुलिस कार्रवाई की सराहना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time