- जमशेदपुर पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, परिवार को मिली बड़ी राहत
जमशेदपुर : प्रतिष्ठित उद्योगपति कैरव गांधी की सकुशल वापसी को लेकर समाजसेवी सुधा गुप्ता ने गहरी संतुष्टि और राहत व्यक्त की है। उन्होंने इसे न केवल पीड़ित परिवार के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए एक सुकून भरी खबर बताया। सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तेजी और सजगता के साथ पुलिस ने कार्रवाई की, वह प्रशंसनीय है और पुलिस-प्रशासन पर आम जनता के भरोसे को और मजबूत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से समाज में यह संदेश जाता है कि कानून हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्कूल वैन चालक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के किया दुष्कर्म
अपराधियों को सख्त सजा जरूरी, तभी पूरा होगा न्याय : सुधा गुप्ता
सुधा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि वह स्वयं एक जवान बच्चे की मां हैं, इसलिए उस मां के दर्द और मानसिक पीड़ा को भली-भांति समझ सकती हैं, जिसका बेटा कई दिनों तक लापता रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी मां इस तरह की पीड़ा से न गुजरे, इसके लिए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्याय तब तक अधूरा है, जब तक इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कानून के तहत कठोर सजा नहीं दी जाती। केवल पीड़ित की बरामदगी ही नहीं, बल्कि अपराधियों को उदाहरणात्मक दंड मिलना समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इस मामले को मिसाल बनाया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some



















































