Jamshedpur : स्कूल वैन चालक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक स्कूल वैन चालक पर मात्र 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की पहचान मन्नू उर्फ मनोज कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी टेल्को कॉलोनी के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। परिजनों के अनुसार, मन्नू बच्ची को रोजाना स्कूल ले जाता-लाता था। मंगलवार दोपहर को वैन में ही उसने यह घिनौना कृत्य किया। शाम को घर लौटी बच्ची की हालत देख परिजन हैरान रह गए। पूछताछ पर बच्ची ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तत्काल बिरसानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, बंद पड़े दो घरों से नकदी एवं जेवरात की चोरी 

पीड़ित बच्ची को सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहन जांच चल रही है। आरोपी के मोबाइल फोन, वैन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया, “मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।” घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने भी वैन चालकों की सत्यापन प्रक्रिया सख्त करने का ऐलान किया। समाजसेवी संगठनों ने पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। यह घटना अभिभावकों के लिए है कि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Gua : जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवा : किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time