Baharagoda : बहरागोड़ा NH-18 पर सड़क हादसा : पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत नाजुक

  • तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
  • ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
  • घायल महिला को रेफर कर भेजा गया हायर सेंटर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर स्थित संतोष होटल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में गुड़ाबांदा प्रखंड निवासी मानसिंह हांसदा और उनकी पत्नी मालती हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बहरागोड़ा से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम

NH-18 पर हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार

हादसे को देखते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मालती हांसदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर चिंता जता रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time