- बहरागोड़ा प्रखंड में शीतलहरी के बीच 200 से अधिक लोगों को मिली राहत
- सामाजिक सरोकारों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी के बीच गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर् पहल पर कंबल वितरण किया गया। गुरुवार को सांड्रा पंचायत में भाजपा नेता तापस बारीक के नेतृत्व में करीब 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। ठंड के इस भीषण दौर में कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। जानकारी के अनुसार मांसडा, आमलाटोला, सांड्रा एवं भूतिया पंचायत के अंतर्गत भूतिया, भालियाडीही, सातपाटी और लाऊड़का गांव के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरत की घड़ी में बड़ा सहारा बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारतीय अर्थव्यवस्था के समृद्धि में चरवाहों का अनोखा सहयोग – जे पी पांडेय
शीतलहरी से बढ़ी मुश्किलें, राहत कार्यों की जरूरत
इस अवसर पर भाजपा नेता तापस बारीक ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कंबल वितरण किया जाएगा। सांसद का मानना है कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को होती है, ऐसे में कंबल वितरण एक संवेदनशील और मानवीय कदम है। उन्होंने वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने की अपील की। कार्यक्रम में बाबलू महाली, अर्नब भूई, राजीब कर, रिंकू कर, वार्ड सदस्य नवीन महतो, सातपाटी ग्राम प्रधान मिहिर महतो, लाऊड़का ग्राम प्रधान प्रणब गिरी, अमित गिरी, राजेश महतो सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में इस पहल को सराहनीय बताया।