Baharagoda : कड़ाके की ठंड में सांसद विद्युत वरण महतो की पहल, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

  • बहरागोड़ा प्रखंड में शीतलहरी के बीच 200 से अधिक लोगों को मिली राहत
  • सामाजिक सरोकारों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी के बीच गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर् पहल पर कंबल वितरण किया गया। गुरुवार को सांड्रा पंचायत में भाजपा नेता तापस बारीक के नेतृत्व में करीब 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। ठंड के इस भीषण दौर में कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। जानकारी के अनुसार मांसडा, आमलाटोला, सांड्रा एवं भूतिया पंचायत के अंतर्गत भूतिया, भालियाडीही, सातपाटी और लाऊड़का गांव के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरत की घड़ी में बड़ा सहारा बताया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारतीय अर्थव्यवस्था के समृद्धि में चरवाहों का अनोखा सहयोग – जे पी पांडेय

शीतलहरी से बढ़ी मुश्किलें, राहत कार्यों की जरूरत

इस अवसर पर भाजपा नेता तापस बारीक ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से कंबल वितरण किया जाएगा। सांसद का मानना है कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को होती है, ऐसे में कंबल वितरण एक संवेदनशील और मानवीय कदम है। उन्होंने वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने की अपील की। कार्यक्रम में बाबलू महाली, अर्नब भूई, राजीब कर, रिंकू कर, वार्ड सदस्य नवीन महतो, सातपाटी ग्राम प्रधान मिहिर महतो, लाऊड़का ग्राम प्रधान प्रणब गिरी, अमित गिरी, राजेश महतो सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में इस पहल को सराहनीय बताया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time