Baharagoda : खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन से मरम्मत की गुहार

  • बारिश में तालाब बनी सड़क, दुर्घटनाओं से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बहरागोड़ा : प्रखंड के पाथरघाटा गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालिया बारिश ने स्थिति और भी खराब कर दी है। गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। इस वजह से राहगीरों को न केवल आवाजाही में कठिनाई हो रही है बल्कि आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। यह मार्ग केवल पाथरघाटा ही नहीं बल्कि तदुआ, गामारिया और कुलिया जैसे कई गांवों के लिए जीवनरेखा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डाला है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi: कुड़मी-कुर्मी संगठन ने मुरी स्टेशन पर ट्रेन रोकी, आदिवासी दर्जे की मांग

ग्रामीण नलिन दास, पुलिन दास और राम तारण तराई ने बताया कि वे कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। यहां तक कि मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय आवाजाही और भी कठिन हो जाती है, इसलिए प्रशासन को तत्काल इस सड़क के सुधार पर कदम उठाना चाहिए।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : मुसाबनी में शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बन सकी कुमीरमूढ़ी से गाजीडीह तक सड़क, प्रखंड प्रमुख ने सड़क जाम करने की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना मद से बननी थी सड़क जादूगोड़ा :  मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना मद से स्वीकृत  करोड़ो रुपये लागत से बनने वाली सड़क शिलान्यास के एक साल बाद…

Spread the love

Jamshedpur : 77 साल में नाखून और बाल काटने के कानून बने, नदी-पहाड़ संरक्षण के कानून नहीं बनेः राजेंद्र सिंह

दो दिवसीय राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन का शानदार आगाज, देशभर से पहुंचे हैं डेलीगेट्स नदी और पहाड़ को बचाने वाले ठोस कानून बनने ही चाहिए, राष्ट्रपति से करेंगे अपीलः न्यायमूर्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time