Seraikela : सरायकेला में नहर टूटी, घरों और खेतों में घुसा पानी, विभाग पर भड़के ग्रामीण

  • चांडिल डैम परियोजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही से बड़ा हादसा
  • जांच और कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण, कहा– अब और लापरवाही नहीं

सरायकेला : जिले के चाकुलिया में गुरुवार को चांडिल डैम की मुख्य नहर में बड़ा लीकेज हो गया, जिससे पानी तेजी से गांव की ओर बहने लगा और कई घरों में घुस गया। यह नहर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पानी पहुंचाने का काम करती है। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया गया कि चाकुलिया गांव के पास जहां पहले किसानों की सुविधा के लिए एक क्लवर्ट पुल था, वहीं उसके सामने टेंडर के जरिए दूसरा अंडरग्राउंड पुल बनाया गया था। निर्माण के दौरान पुराने क्लवर्ट को मिट्टी से ढककर लीपापोती कर दी गई। गुरुवार को इसी पुराने क्लवर्ट से सीपेज होकर पानी बाहर निकल पड़ा और तेज बहाव ने खेतों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। नहर फटने से नहा रही कुछ महिलाओं को भी जान बचाकर भागना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अग्रसेन जयंती समारोह 2025 : साकची में निकली भव्य निशान यात्रा

नहर टूटने से घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों का आरोप है कि चांडिल डैम के रखरखाव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में सिर्फ कागजी काम होता है। चिलगु पंचायत के पूर्व मुखिया नर्सिंग सरदार ने कहा कि जब दूसरा पुल बनाया गया था, तभी पुराने क्लवर्ट को हटाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इसे मिट्टी से ढककर छोड़ दिया गया। इस घटना ने परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। अचानक पानी आने से खेतों में दरारें पड़ गईं और कई जगह शाखा कैनाल भी धंसने लगी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला पुलिस ने बरामद किए 109 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

ग्रामीणों का आरोपठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हुई घटना

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मुख्य कैनाल का पानी बंद कर दिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और वे विभाग से कड़े जवाब की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस तरह की लापरवाही दूर नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *