Jamshedpur : 62 लाख की लागत से किताडीह-ग्वालापट्टी में बनेगी सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

  • विधायक ने कहा—सड़क निर्माण से पूरी होगी ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग
  • विधायक ने जताई हर गांव को जोड़ने की प्रतिबद्धता

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने किताडीह के ग्वालापट्टी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और नींव रखने के साथ हुई। यह सड़क लगभग 1.105 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर करीब 62 लाख रुपये की लागत आएगी। वर्षों से किताडीह-ग्वालापट्टी के लोग इस सड़क की मांग कर रहे थे। विधायक के निरंतर प्रयासों से यह योजना अब धरातल पर उतर रही है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्वकर्मा जयंती पर विधायक सरयू राय ने किया विभिन्न पंडालों का भ्रमण

सड़क निर्माण से ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी होगी

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह सड़क केवल पत्थर और डामर की परत नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि पोटका के हर गांव को बेहतर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में हेमंत सरकार लगातार कार्य कर रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया जोबा मार्डी, मायावती टुडू, महिला नेत्री नीता सरदार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, अरुण यादव, संटु कर्मकार, सुमित महतो, अमित विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं जागा मानगो नगर निगम प्रशासन,  मानगो मुर्दा मैदान का कचरा नगर निगम कार्यालय के सामने विधायक ने डंप कराया

सरयू के सवाल दो साल से मुर्दा मैदान की सफाई क्यों नहीं हुई? आदिवासियों की अनापत्ति के बावजूद क्यों नहीं जागा नगर निगम? पार्षदों के संदेशों के बावजूद डंपिंग स्थान…

Spread the love

Jhargram : स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर पुलिस की सख्ती, तीन क्षेत्रों में चलाया जांच अभियान

झाड़ग्राम : स्कूली विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने तीन स्कूलों के आसपास की दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time