Baharagoda : सीरबोई–मुटुरखाम पुल का शिलान्यास, बहरागोड़ा को मिली विकास की नई सौगात

  • 3.79 करोड़ की लागत से बनेगा 70 मीटर लंबा पुल, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
  • विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत सीरबोई से मुटुरखाम गांव को जोड़ने वाले पुल का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। 3.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 70 मीटर लंबा पुल विधायक समीर मोहंती एवं सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। आर.के. कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। पुल निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : करनडीह में मनाई गई पोटका के दिवंगत पूर्व विधायक सनातन माझी की 84वीं जयंती

शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा लाभ

इस पुल के निर्माण से खासकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली भारी परेशानियों से राहत मिलेगी। बच्चों के स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक ले जाने में काफी सुविधा होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया लूघु मुर्मू, चंदन सीट, तपन पैरा, उप-प्रमुख मुना होता, परमेश्वर हेंब्रम, गुरु चरण मंडी, अरुण बारिक, सुमित मैती, शीतल हेंब्रम एवं दीपक बारिक सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हर्षित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time