Jasmshedpur : बागबेड़ा में स्थायी कचरा समाधान को लेकर ग्राम सभा आयोजित, विशेष ग्राम सभा बुलाने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

  • ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों ने कचरा प्रबंधन के स्थायी समाधान पर चर्चा की

जमशेदपुर : बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान को लेकर बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम प्रधान चुनका माड़ी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बागबेड़ा पंचायत के सभी प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा में बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य एवं उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायतों के सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य ने कचरा उठाव और प्रबंधन के स्थायी समाधान के लिए अपने सुझाव साझा किए। सभा में टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्थायी कचरा उठाव की व्यवस्था, स्थानीय विधायक संजीव सरदार द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवालों पर हुई कार्रवाई, और कचरा फेंकने के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

सभा के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में मुखिया नीनू कुदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया धनु माड़ी, उमा मुंडा, जमुना हांसदा, गोरी टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मनीषा हाईबुरु, गीतिका साहू, जलसहिया चिंतामणि, जगजीत कौर, कमला शर्मा, कुंती देवी, उप मुखिया राकेश चौबे, सुरेश निषाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, पूजा कुमारी, पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन, उर्मिला दोराई, अलबिला तिर्की, मनोज कुमार सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कचरा प्रबंधन में स्थानीय भागीदारी और सामूहिक प्रयास को आवश्यक बताया।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time