Jamshedpur : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

  • उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की। बैठक में एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीईओ सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी तथा विभागीय पदाधिकारी और निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होने वाले समारोह की रूपरेखा और विभिन्न विभागों के दायित्वों का वितरण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह भव्यता और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, 17 उद्यमों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

समारोह की रूपरेखा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का विवरण

जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष आठ प्लाटून की परेड शामिल होगी, जिसमें एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक, दो प्लाटून एन.सी.सी (महिला/पुरुष) और दो प्लाटून स्काउट एंड गाइड शामिल होंगे। परेड का पूर्वाभ्यास 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन गोलमुरी, 22 जनवरी को गोपाल मैदान और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत और प्रस्तुतियों से समारोह को रंगीन बनाएंगे। उप विकास आयुक्त ने कहा कि बच्चों की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह और राष्ट्रीय भावना का संचार होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समाहरणालय में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक

सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्कूली बच्चों की होगी प्रस्तुति

समारोह स्थल पर साफ-सफाई, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में झंडोतोलन करने तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय स्मारकों की सफाई करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया गया। जेएनएसी को जुस्को प्रबंधन से समन्वय करने और समारोह स्थल की तैयारियों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time