Baharagora : श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का पूर्णमासी सत्संग संपन्न

 

बाहरागोड़ा : बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ब्रामणकुंडी पंचायत अंतर्गत घासपदा गांव में सद्गुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग मनाया गया. इस अवसर पर तादुआ, पारुलिया, ब्रामनकुंडी, जुगडीहा,गोपालपुर, जगगनाथपुर, कुमारडूबि,दरीसोल व पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल पश्चिम के कई सारे गांव से आए हुए भक्त शामिल हुए.सुबह प्रभाती कीर्तन के साथ अधिवास के बाद पूजा-अर्चना, आरती वंदना समेत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.

निगमानंद जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया

साथ ही गीता चंडी पाठ, ठाकुर जी का आवाहन, सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन व धर्मसभा का आयोजन किया गया. धर्मसभा में  देवशानंद सरस्वती उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री श्री निगमानंद जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. दोपहर को महाप्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.इस मौके पर दीनबंधु माईती, तपन सेन, निगम सेन,शामल माईती, विकास सेन,अजित सेन, सपन सेन, पिउस प्रधान, सुशांत दास,रिंकू प्रधान, पिउश नंदी समेत घासपदा गांव के लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : लोको कॉलोनी में पहाड़ी पूजा 30 अप्रैल से 6 मई तक होगी आयोजित होगी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time