Bahragora: बहरागोड़ा BDO ने लिया छठ घाट का जायज़ा, गहरे स्थानों की बैरिकेडिंग के निर्देश

बहरागोड़ा:  छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो चुकी है. सोमवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी क्रम में आज प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बहरागोड़ा के BDO केशव भारती ने बनकटा पंचायत के वार्णीपाल गांव स्थित स्वर्णरेखा छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।

BDO ने घाट पर चल रहे कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने घाट समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घाट कमेटी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नदी में खतरनाक और गहरे स्थानों की स्पष्ट बैरिकेडिंग करने पर जोर दिया ताकि कोई पूजा के दौरान कोई दुर्घटना न हो। इसके अलावा, उन्होंने पूरे घाट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, साफ-सफाई बनाए रखने और व्रतियों के लिए आवागमन के लिए रास्तों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर छठ घाट कमेटी के सदस्य गजेंद्र सिंह, कुंज बिहारी कर, पिंटू महतो, बबलू महतो, गुड्डू पांडे, आकाश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और शिशुपाल सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने बीडीओ को अब तक की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। प्रखंड प्रशासन की इस सक्रियता से छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: पचंडो गांव में मनसा पूजा का शुभारंभ, सापुरिया कलाकारों ने दिखाए रोमांचक करतब

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time