Bahragora: पचंडो गांव में मनसा पूजा का शुभारंभ, सापुरिया कलाकारों ने दिखाए रोमांचक करतब

बहरागोड़ा:  पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल प्रखंड के पचंडो गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। पूरे गांव में पूजा को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूजा की शुरुआत तालाब से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिला और पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, और अंततः कलश मंडप परिसर में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।

पूजा के अवसर पर स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने पारंपरिक कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस पूजा का विशेष आकर्षण रहा सापुरिया (सपेरा) कलाकारों का प्रदर्शन, जिन्होंने अपने गले में जीवित सांप लेकर करतब दिखाए। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु रोमांचित और आश्चर्यचकित हो उठे।

कलश स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पुजारी ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मां मनसा की आराधना की। व्रतधारी श्रद्धालु बारी-बारी से पूजा में शामिल हुए और अपने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा में लोक आस्था के महापर्व की तैयारी जोरों पर, घाटों की घेराबंदी शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time