Bahragora: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षा पर्व, थाने में बांधी राखी

बहरागोड़ा :  गुरुवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में भाजपा पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन मनाया गया। जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि पुलिस अधिकारी और जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर समाज की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर उन्हें भाई मानते हुए रक्षा सूत्र बांधा गया और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षा की कामना की गई।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्नामोई बेरा, अर्चना दास, शुक्ला बेरा सहित भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, कुमार गौरव पुष्टि, गौरीशंकर महतो, कबिंद्रनाथ कुंडू, प्रह्लाद घोष, ननीगोपाल साव, सुमंत श्यामल आदि मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

  पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज…

Spread the love

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time