बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत स्थित मांगरोसोल फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
फाइनल मुकाबला जुगिसोल एफसी और मुटुरखाम एफसी के बीच खेला गया, जो शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। मैच शुरू होने से पहले कमिटी के अध्यक्ष सोनाराम टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और किक मारकर फाइनल मैच का औपचारिक उद्घाटन किया।
विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार
जुगिसोल एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम — जुगिसोल एफसी को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
उपविजेता — मुटुरखाम एफसी को 7,000 रुपये नकद प्रदान किए गए।
खिलाड़ियों और दर्शकों में पुरस्कार वितरण को लेकर खास उत्साह देखा गया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पोर्टिंग क्लब के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें दादू राम हांसदा, माझी राम हांसदा, करण सोरेन, लाल मोहन मांडी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मानगो–पारडीह रोड पर दोबारा शुरू हुआ फ्लाईओवर निर्माण, नई ट्रैफिक योजना लागू


















































