बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजूडी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सुष्मिता कुईला ने क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के आगामी छठे दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
सुष्मिता ने सत्र 2019–2021 में बहरागोड़ा कॉलेज से बंगाला ऑनर्स में पढ़ाई की। अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उन्हें जिले और क्षेत्र की उन चुनिंदा छात्राओं में शामिल करती है, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर एक खास पहचान बनाई है। उनकी सफलता कई विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी है।
अपनी सफलता पर सुष्मिता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: आजाद नगर में घर में चोरी, चार लाख के सोने के गहने गायब – सदमे में परिवार



















































