Bahragora : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

विधायक ने अपने निजी वाहन से दोनों युवको को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

बहरागोड़ा : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के मुड़ाल स्कूल के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. कालिदासपूर निवासी विजन मांडी (26) और अंबर हेम्ब्रम (24) बुरी तरह से घायल होकर सड़क किनारे गिरे हुए थे. अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक की नजर दोनों घायलों के ऊपर पड़ी. विधायक ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने निजी वाहन से दोनों युवको को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद विजन मांडी की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे युवक अंबर हेंब्रम को हल्की चोट लगी थी इलाज के बाद उन्हे छोड़ दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर सानघाटी अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर चाकुलिया के कालिदासपुर लौट रहे थे. उसी दौरान मुड़ाल स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों युवक दुर्घटना का शिकार हो गये.

इसे भी पढ़ें : बाउड़ी के साथ टुसू पर्व का आज से हुआ आगाज, होटल हुए बंद

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *