नागेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, राम बालक सिंह चुने गए सचिव.
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के मुर्गाघुटु (नरवा पहाड़) के फ्लोरा ग्रीन फॉर्म हाउस में रैयतों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में फॉर्म हाउस की विभिन्न सनस्याओं के निदान को लेकर नई कमिटी का गठन गया गया. इस कमिटी में नरवापहाड़ यूसिलकर्मी नागेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि राम बालक सिंह सचिव चुने गए. इसके अलावे उपसचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मोना राहत, हुसैन व कोषाध्यक्ष राजीव रंजन को बनाया गया. बैठक में डॉक्टर अंकित, बाबू लाल डे, इमरान अहमद, मोना राहत हुसैन, वी एस मारवाह, संजीव कुमार, वीके सिंह, सन्नी प्रकाश, वीएलदास समेत, नरवापहाड़, तूरामडीह, जमशेदपुर के गोविंदपुर, आदित्यपुर, मानगो, बिस्टुपुर से लोगों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग जख्मी, एक गंभीर
There is no ads to display, Please add some



















































