Bahragora: जंगली हाथी ने बर्बाद की फसल, दहशत में ग्रामीण – मुआवजे की मांग

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत स्थित सोनाकड़ा गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने किसानों की धान की फसल को पूरी तरह रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. इस घटना में प्रभावित किसानों में चिनमय नायक, धर्मानंद नायक, शंभु नाथ मुर्मू, कल्पना नायक, जगदीश नायक सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि देर रात अचानक हाथी खेतों में घुस आया और बड़ी मात्रा में तैयार फसल को नष्ट कर दिया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है. किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरते देख बेहद दुःखी हैं. वे पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, और अब इस नुकसान के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

सरकार से मुआवजे की उम्मीद

पीड़ित किसानों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को कुछ राहत मिल सके. उनका कहना है कि इस प्रकार के घटनाओं से किसानों को लगातार नुकसान होता है और इसके कारण उनकी आजीविका पर संकट आता है.

 

इसे भी पढ़ें : Potka: 34 किताबे प्रकाशित करने वाले साहित्यकार एवं समाजसेवी सुनील कुमार डे सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time