Bahragora : महिला की सड़क हादसे में मौत, काठुलिया गांव में शोक

बहरागोड़ा: महिला की सड़क हादसे में मौत, काठुलिया( कैमी )गांव में शोक
बहरागोड़ा:बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की उम्मीदों को गहरा जख्म दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायेक (चित्रा) का ओडिशा में इलाज के दौरान निधन हो गया।जानकारी के अनुसार, चिंतामणि नायेक शुक्रवार को अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थीं। घर में छोटे बेटे की शादी की चर्चा चल रही थी और वे उसी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। मां-बेटे के मन में सुनहरे भविष्य के सपने थे, लेकिन गम्हरिया चौक के पास काल बनकर आ रही एक मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया। परिजनों और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उधर
चिंतामणि नायेक के निधन की खबर जैसे ही उनके गांव काठुलिया (कैमी )पहुँची, पूरे गांव में मातम छा गया। साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time