Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, संतोष कुशवाहा RJD में होंगे शामिल

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लगातार झटके लग रहे हैं। पहले पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने पार्टी छोड़ी और अब पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी JDU से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो आज दोपहर संतोष कुशवाहा RJD में शामिल हो जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार संतोष कुशवाहा ने RJD से अपनी चुनावी सीट भी तय कर ली है। वह नीतीश कुमार की मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बिहार चुनाव में RJD कुशवाहा कार्ड खेल रही है। इसी रणनीति के तहत LJP के अजय कुशवाहा भी दोपहर तक RJD में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय कुशवाहा को वैशाली विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है।

संतोष कुशवाहा ने JDU पर अनदेखी का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किए जाने की वजह से वे नाराज हैं और इसी कारण पाला बदलकर RJD में शामिल होना चाह रहे हैं।

संतोष कुशवाहा साल 2014 और 2019 में JDU से सांसद रहे। इससे पहले 2010 में वे बीजेपी विधायक थे और 2013 में बीजेपी छोड़कर JDU में शामिल हुए थे। संतोष कुशवाहा अपने समुदाय में बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में RJD उनके नाराजगी का फायदा उठाकर कुशवाहा वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच वे तेजस्वी यादव की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और धमदाहा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

नीतीश कुमार की JDU के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। लक्ष्मेश्वर राय और संतोष कुशवाहा के बाहर जाने से पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार और अनदेखी के आरोपों पर भी ध्यान केंद्रित होगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time