Bihar Elections: BJP ने तैयार की उम्मीदवारों की पहली सूची, अब केंद्रीय नेतृत्व लगाएगा अंतिम मुहर

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पटना में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 125 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। पार्टी ने इनमें से करीब 110 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इन नामों की अंतिम मंजूरी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व देगा।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने पहले उन सीटों पर फीडबैक लिया जहां मौजूदा विधायक हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जनता अपने प्रतिनिधियों से संतुष्ट है या नहीं।

27 संभावित नामों की सूची आई सामने
मीटिंग में जिन 27 संभावित उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी है, उनमें कई मौजूदा विधायक और कुछ नए चेहरे शामिल हैं। ये नाम आगे की मंजूरी के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। सूची इस प्रकार है —

लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा
पाटेपुर (एससी) – लखेंद्र कुमार रौशन
जाले – जिवेश कुमार
दरभंगा – संजय सरावगी
सहरसा – आलोक रंजन
साहेबपुर – राजू सिंह
कटिहार – तारकिशोर प्रसाद
वारिसलीगंज – अरुणा देवी
जमुई – श्रेयसी सिंह
बेतिया – रेणु देवी
मधुबन – राणा रणधीर सिंह
झंझारपुर – नीतीश मिश्रा
दरौंधा – कर्णजीत सिंह
गोरियाकोठी – देवेशकांत सिंह
अमनौर – कृष्णा कुमार मंटू
हाजीपुर – अवधेश सिंह
बिहारशरीफ – डॉ. सुनील कुमार
दीघा – संजीव चौरसिया
बांकीपुर – नितिन नबीन
रीगा – मोतीलाल प्रसाद
बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर
छातापुर – नीरज कुमार सिंह
बनमंखी (एससी) – कृष्ण कुमार ऋषि
प्राणपुर – निशा सिंह
बरूराज – अरुण सिंह
तरारी – विशाल प्रशांत
बेगूसराय – कुंदन कुमार

पिछली सीटों पर दोबारा भरोसा
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जिन 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, उन्हीं पर इस बार भी फोकस रखा गया है। पार्टी फिलहाल अपने पुराने मजबूत क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय कर रही है।

फिलहाल, जो नाम तय किए गए हैं, वे केंद्रीय आलाकमान के पास भेजे जा चुके हैं। अंतिम फैसला दिल्ली में लिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time