Bihar Elections: सीट बंटवारे पर फिर उलझा एनडीए, शाह की मध्यस्थता से नया फार्मूला आज संभव

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की संख्या पर सहमति बनने के बाद अब एनडीए (राजग) में विधानसभा क्षेत्रों के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सहयोगियों को मनाने और टकराव सुलझाने के लिए भाजपा नए सिरे से रणनीति बना रही है।

सीट पहचान पर विवाद, मांझी और कुशवाहा नाराज़
राजग के सहयोगियों में यह तय हो गया था कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी, लेकिन किन सीटों पर कौन उतरेगा—यह तय नहीं हो सका।
कुछ सीटों पर हम और आरएलएम के नेताओं—जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा—ने दावा ठोक दिया, जिससे जदयू में नाराजगी बढ़ गई। सूत्रों के अनुसार भाजपा, दोनों दलों को मनाने के लिए अपने कोटे से एक-एक अतिरिक्त सीट देने पर विचार कर रही है। फिलहाल विवादित सीटों पर किसी भी दल को उम्मीदवार घोषित न करने के लिए मना लिया गया है।

जदयू में असंतोष, संजय झा पर सवाल
बीते चुनाव की कुछ अहम सीटें लोजपा (रामविलास) को दिए जाने से जदयू नेतृत्व पहले से ही असंतुष्ट था। खास तौर पर तारापुर, सोनबरसा, राजगीर और मोरवा जैसी पारंपरिक सीटों पर समझौते को लेकर पार्टी में नाराजगी है। जदयू के भीतर कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर पार्टी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। तनाव बढ़ने पर झा को सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी कि “सारे फैसले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।”

भाजपा की नई रणनीति: जदयू फिर बनेगा “बड़ा भाई”?
भाजपा में चिंता है कि विपक्ष यह छवि बना रहा है कि नीतीश कमजोर पड़ गए हैं। भाजपा चाहती है कि यह संदेश जाए कि राज्य में राजग का चेहरा अब भी नीतीश कुमार हैं। इसके तहत भाजपा अपने हिस्से से मांझी और कुशवाहा को सीटें देकर जदयू को 101 सीटों की हिस्सेदारी दिला सकती है, जिससे वह फिर “बड़े भाई” की भूमिका में आ जाए। खबर है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच भी बातचीत हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

शाह की सक्रियता, आज मिल सकता है समाधान
तनातनी और नाराजगी की खबरों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने फिर सक्रिय भूमिका संभाली है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उन्होंने पूरे दिन सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत की। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time