Bihar Elections: टिकट न मिलने पर सड़क पर लेट कर खूब बिलखे RJD नेता मदन साह, तेजस्वी को दिया यह “श्राप – देखें Video

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद (RJD) की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। कई टिकट से वंचित नेताओं ने खुलेआम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। रविवार को पटना में एक नाराज़ नेता ने तो कुर्ता फाड़कर सड़क पर रोते हुए तेजस्वी को श्राप तक दे दिया।

लालू जी ने टिकट का वादा किया था – मदन साह
राजद के नाराज़ नेता मदन साह रविवार सुबह 10 सर्कुलर रोड (लालू-राबड़ी आवास) पहुंचे। वहां उन्होंने गुस्से में अपना कुर्ता फाड़ दिया और जमीन पर लोटकर रोने लगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा – “2020 में लालू जी ने मुझे रांची बुलाया था। उन्होंने कहा था कि मैं मधुबन सीट से रणधीर सिंह को हरा सकता हूं। मीसा जी और उनके पति ने भी यही वादा किया था। मैं 90 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन आज मुझे धोखा मिला है।” मदन साह ने आगे बताया कि उन्होंने दो बीघा जमीन 4 लाख रुपए कठ्ठे के हिसाब से बेचे, आज उसकी कीमत 2 करोड़ रुपए हो गई है. साह बार बार सर पीटते हुए कह रहे थे कि तेजस्वी ने उनको बरबाद कर दिया है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BJP Bihar (@bjp4bihar)

 

“संजय यादव और इंजीनियर सुनील चला रहे हैं टिकट खेल”
मदन साह ने अपनी नाराज़गी में तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा – “तेजस्वी यादव तो नाम के नेता हैं, असल में टिकट संजय यादव और इंजीनियर सुनील बांट रहे हैं। मैं यहां मरने आया हूं। लालू यादव मेरे गुरु हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दे दिया। ये सब खेल संजय यादव का है।”

“तेजस्वी घमंडी हैं, लोगों से नहीं मिलते”
भावनाओं में डूबे मदन साह ने आगे कहा – “तेजस्वी बहुत घमंडी हैं। किसी से नहीं मिलते। मैंने अपनी जमीन बेच दी, पार्टी के लिए सबकुछ किया। रैली में लाठी पिलावन-तेल पिलावन भीड़ जुटाई, लेकिन अब हमें धोखा मिला। ये सरकार नहीं बना पाएंगे। तेजस्वी 25 सीटों पर सिमट जाएंगे।”

कांग्रेस और राजद दोनों को झेलना पड़ रहा विरोध
बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ महागठबंधन के भीतर असंतोष भी बढ़ता दिख रहा है। जहां कांग्रेस नेताओं को एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं राजद में टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है। राजद दफ्तर के बाहर कई पुराने कार्यकर्ता लालू परिवार से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

    पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

    झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time