राखा कॉपर में भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

राज्य में 60 लाख लोगों को बनाया जाएगा सदस्य : रंग लाल महतो

जादूगोड़ा:  भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंग लाल महतो व विक्रम सिंह की अगुवाई में जादूगोड़ा मंडल क्षेत्र के राखा  कॉपर सीटीसी रोड में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. पहले दिन 300 लोगों को नमो एप के माध्यम से प्राथमिक सदस्य के रूप में भाजपा से जोड़ा गया. बाद में उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा. इस बाबत ग्रामीण जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रंग लाल महतो ने कहा कि पूरे राज्य में 60 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने की योजना है. इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रवक्ता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के विशेष सदस्यता अभियान प्रभारी विनोद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इसे भी पढ़ें : डालसा के अधिकार मित्र नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहे हैं जागरूक

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस सदस्यता अभियान में भारतीय युवा मोर्चा नेताओं की ओर से  चंचल दास, दिलीप पुरान,लिटा राम मुर्मू, रोहित राय,विमल गोप,अशोक गोप, दीपू शर्मा, तन्मय दास, दीपक दास, विश्वजीत सिंह, सत्यम यादव समेत काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें : ब्लैकमेल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time