ब्लैकमेल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल

 

गिरिडीह: डुमरी के कुलगो  टोला से निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को ब्लैकमेल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में जितेंद्र प्रसाद महतो (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में  निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 98/24 के आधार पर धारा 309(6) बी एन एस के प्राथमिक अभियुक्त जितेंद्र प्रसाद महतो (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही पूरी घटना के संबंध में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि आरोपी जितेंद्र प्रसाद महतो एन एच 19 पर मछली गाड़ियों को रोककर पैसे वसूली किया करता था. महतो पर एक मछली गाड़ी से 1लाख रूपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. जहां गाड़ी मालिक के द्वारा 90 हजार रुपए आरोपी को दिया गया था.  एसडीपीओ ने बताया कि एक वीडियो भी बनाया गया था जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और गाड़ी मालिक को इसके आधार पर ब्लैकमेल किया गया था. हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया से वीडियो को डिलीट कर दिया गया था. पुलिस ने वीडियो के आधार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. वहीं इस मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ेः सड़क सुरक्षा माह के तहत सिद्धो-कान्हू पार्क सरायकेला में चलाया गया जागरूकता अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Jadugora : दुर्गापूजा से पहले जादूगोड़ा पुलिस का दारू माफिया के खिलाफ बड़ा प्रहार, भाटीन गांव के जाहिर टोला में तीन अवैध दारू भट्ठी से 500 किलो जावा किया नष्ट

जादूगोड़ा  : दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ने वाली गतिविधियां पर किसी तरह खलल नहीं पड़े इसको लेकर जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी अनंत मार्डी की अगुवाई में स्थानीय क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time