जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भोला बगान के पास नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह वास्तव में आत्महत्या है या हत्या।
पुलिस युवक की पहचान के लिए आस-पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना का सच सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह, “Run For Jharkhand” में जिलेवासियों ने लगाई एकता की दौड़