Bokaro : बोकारो में 17 से 23 फरवरी तक होगा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, तैयारियां शुरू

  • नारी जागृति संस्थान करेगा भव्य आयोजन, सनातनी एकता को मिलेगा बल

बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर–3 स्थित चक्की मोड़ दुर्गा मंडप परिसर में आगामी 17 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य सनातनी एकता को मजबूत करना और समाज में नैतिकता व सद्भाव का संदेश फैलाना है। आयोजन को लेकर नारी जागृति संस्थान द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कथा के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह आयोजन पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर सुधा गुप्ता ने जताया संतोष, पुलिस कार्रवाई की सराहना

पूज्य सुधांशु जी महाराज देंगे कथा, मिलेगा भागवत का दिव्य रसपान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि श्रीमद भागवत कथा के प्रख्यात कथा वाचक पूज्य सुधांशु जी महाराज होंगे, जिनके श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का दिव्य रसपान प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड सरकार के फिल्म विकास परिषद के सदस्य सुजीत उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को नैतिक मूल्यों, मानवता और सद्भाव की शिक्षा देने वाला आध्यात्मिक महायज्ञ है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विशेष रूप से युवाओं को जीवन की सही दिशा मिलती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्कूल वैन चालक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के किया दुष्कर्म

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था, भजन-कीर्तन भी होंगे

आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ को पूरी तरह सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने वाली अमूल्य धरोहर है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों के चरित्र और धर्म के गूढ़ रहस्यों से जीवन में संतुलन और मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन विशेष प्रसंगों के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, बंद पड़े दो घरों से नकदी एवं जेवरात की चोरी 

आयोजन समिति गठित, क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे उपस्थित

उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी एवं महासचिव जय सिंह पाली ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। मीडिया प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। वरीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि यह श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर–3 स्थित चक्की मोड़ दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित किया जाएगा। मौके पर अमित कुमार, बृजेश चौबे, पंचानंद पाण्डेय, विजयालक्ष्मी, मंतोष पाण्डेय, राहुल कुमार सिंह सहित आयोजन समिति के कई सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अध्याय साबित होगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *