Chaibasa : आसनपाठ मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया

चाईबासा : मझगांव प्रखंड अंतर्गत आसनपाठ मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें पहली से आठवीं कक्षा के बालक बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राथमिक कक्षा के बालकों का 50 मीटर की दौड़ में अर्जुन सिंकू, शत्रुघ्न महाराणा और सूर्या पूर्ती ने बाजी मारी। बालिकाओं के रस्सी दौड़ में बबीता महाराणा, मनीषा गागराई और फूलमती सिंकू ने जीता। बोरा दौड़ में शुभम सिंकू, रमेश पिंगुवा और गुरुचरण पिंगुवा विजेता रहे। वहीं पहली व दूसरी कक्षा के बालकों का मेंढक दौड़ में शिवा गोप,ऋषभ सिंकू और मंगल पिंगुवा ने जीत हासिल किया। गणित रेस में सुचित्रा सिंकू, जगदीश सिंकू और सीता सांडिल ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोला फेंक में नरेश बिरुवा,विभीषण पिंगुवा और विकास पिंगुवा ने बाजी मारी। विजेता बालक बालिकाओं को मुख्य अतिथि निरल पुर्ति, विधायक मझगांव, विशिष्ट अतिथियों पूर्व श्रम आयुक्त ज्ञान सिंह दोराईबुरु, पूर्व चीफ मैकेनिकल इंजिनियर भारतीय रेल अर्जुन मुंदुईया, मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, बीइइओ देवशंकर महापात्र, बीडीओ विजय रंजन तिर्की, सीओ विजय हेमराज खलखो, शिक्षक सह राज्य साधनसेवी कृष्णा देवगम के हाथों पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सीटू और किसान सभा के सदस्यों ने किसान मजदूर एकता दिवस मनाया

खेलकूद से अनुशासन की भावना जागृत होती है – बीडीओ 

मौके पर मुख्य अतिथि विधायक निरल पुर्ति ने कहा कि बच्चे हर क्षेत्र में अव्वल रहे, इसके लिए बौद्धिक और शारीरिक विकास साथ-साथ होना आवश्यक है। यानि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने के लिए शिक्षकों का सराहना किया।उन्होंने कहा कि मझगाँव विधानसभा क्षेत्र में कृषि और शिक्षा में बेहतर कार्य किया जाएगा। चूंकि यह क्षेत्र में हाइवे,कल -कारखाने और रेल से जुड़ा नहीं है। इसलिए विद्यालय एवं जलाशयों पर ध्यान केंद्रित करने की सोच है।बीडीओ विजय रंजन तिर्की ने कहा कि खेल-कूद बच्चों में सहयोग और सामुदायिकता का बोध कराता है। इससे अनुशासन की भावना जागृत होती है। यही भावना बच्चों को जीवन में काफी आगे लेकर जाएगी।इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर खेलकूद दिवस का शुभारंभ किया गया। खेलकूद का संचालन विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई ने किया और आसनपाठ विद्यालय के बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने जानकारी साझा किया।

इसे भी पढ़ें : USA: भारत के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध

  ये थे उपस्थित 

 

मौके पर सिकंदर बुड़ीउली, जगन्नाथ हेस्सा, प्रदीप देवगम, संजय जारिका, विद्यासागर लागुरी, मंगल सिंह मुंडा,शालिनी पुरती,सुरेश सिंकू,बुधराम सिंकू,प्रकाश कुमार गुप्ता,हरीश लागुरी,पप्पू बोयपाई,गोकुल पोलाई,राजेश पिंगुवा,बुलंद पुरती, प्रबंधन समिति के चोला सिंकू,श्याम सिंकू,सुन्दर लाल सिंकू,मानकी सांडिल,पद्मिनी बिरुवा,मिरजू सिंकू समेत काफी संख्या अभिभावक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : विधायक सरयू राय के निर्देश पर कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *