Chaibasa: बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर जलजमाव के बीच खतरनाक गड्ढा, रोज गिरते हैं बाइक सवार

गुवा:  बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर स्थित भट्टी साईं पेट्रोल पंप के समीप एक विशाल गड्ढा लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है. भारी वाहनों के निरंतर परिचालन और बरसात के पानी से यह गड्ढा और भी खतरनाक हो गया है. पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अनुमान नहीं हो पाता, जिससे अक्सर वाहन फंस जाते हैं.

इस गड्ढे में फंसकर कई बार बाइक सवार गिर चुके हैं. बड़ी गाड़ियों के फंसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है. कभी-कभी वाहन निकालते समय उनका पलटना भी सामने आया है. क्षेत्रवासी इस परेशानी से त्रस्त हैं.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन

स्थानीय लोगों ने इस विषय में बड़ाजामदा प्रशासन और निजी खदान प्रबंधन को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है. परंतु अब तक गड्ढे की मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

भाजपा नेता शंभू पासवान ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन को हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो जनता को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: उड़ीसा से लाई जा रही 107 बोतल अंग्रेज़ी शराब बरामद, तीन आरोपी फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time