Saraikela: सीतारामपुर जलाशय पहुंचीं निदेशक दिव्या बा ने किया निरीक्षण, सराही गई स्थानीय समिति की पहल

सरायकेला: झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक दिव्या गुलाब बा का आगमन आज सरायकेला के सीतारामपुर जलाशय में हुआ। उन्होंने सीतारामपुर ग्राम मत्स्यजीवी सहयोग समिति द्वारा संचालित ‘आरएफएफ’ परियोजना का जायजा लिया और मत्स्य व हंस पालन की गतिविधियों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण क्षेत्र में एक स्थायी आजीविका का माध्यम बन सकता है। वहीं हंस पालन (बत्तख पालन) भी न केवल रोजगार का साधन है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

निदेशक ने जलाशय में ‘केज कल्चर’ के अंतर्गत मछली पालन हेतु चल रहे निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और इसे मत्स्य क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और युवाओं को नया व्यवसायिक अवसर मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान सरायकेला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार तुरी, समिति अध्यक्ष डॉ. टुडू, सचिव चरण हांसदा, आकाश रंजन, मिठु हेम्ब्रम सहित कई समिति सदस्य उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time