Chaibasa : भाकपा माओवादी नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 21 आईईडी बरामद

चाईबासा : सुरक्षा बलों ने मंगलवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. एसपी आशुतोष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कराईकेला थाना क्षेत्र सेरेंगदा गांव के कुचाटोला के आसपास जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 21 आईईडी बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही एक पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

इसे भी पढ़ें : New Delhi: बदल सकता है 63 साल पुराना इनकम टैक्स एक्‍ट, बजट सत्र में वित्त मंत्री पेश कर सकती हैं विधेयक

पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ शुरू हुआ है अभियान

पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा है. नक्सली दस्ता के भ्रमणशील होने की सूचना थी और उसके विरूद्ध में अभियान संचालित किया गया. इसी अभियान के दौरान आज यह सफलता मिली है. गौरतलब है कि भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्यंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसको लेकर अभियान संचालित किया जा रहा है

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जन सत्याग्रह ने दरिद्र नारायण भोज का किया आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time