Chaibasa: जगन्नाथपुर विधायक ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर की महाअष्टमी की पूजा

गुवा:  जगन्नाथपुर विधायक और उपमुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने महाअष्टमी के पावन अवसर पर डांगवापोसी मां दुर्गा पूजा पंडाल में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना मां दुर्गा से की।

पूजा समारोह में उपमुखिया संतोष नाग मुंडा, दुर्गा पूजा संचालन समिति के कादिर अली, करण तिरिया, सूरज मुखी, भरत गोप सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विधायक ने इस अवसर पर स्वर्गीय रांबा देवी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिन्होंने क्षेत्र में समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने रामतीर्थ स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में स्वर्गीय रांबा देवी के श्राद्धकर्म में भी भाग लिया और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर परिवारजनों और समाजसेवी भी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट, बस्तीवासियों की सूझबूझ से दो आरोपी गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time