Chakradharpur: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित छट्टा समागम चक्रधरपुर में संपन्न

चक्रधरपुर:  जमशेदपुर में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित गुरमत समागम के तहत श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रृंखला में गुरुद्वारा साहब चक्रधरपुर में 17 नवंबर को विशेष छट्टा समागम संपन्न हुआ।

शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चक्रधरपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्त्री सत्संग सभा और नौजवान सभा के सहयोग से किया।

पटना साहिब से आए कीर्तनी जत्था – भाई कविदर सिंह, बीबी नवजोत कौर, जालंधर भाई रामप्रीत सिंह – ने शब्द गायन के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया। इसके साथ ही कथावाचक भाई हरविंदर सिंह (जम्मू, शिरोमणि कमेटी) ने गुरु तेग बहादुर जी की जीवन गाथा और उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, अर्जुन सिंह वालिया, सुखदेव सिंह बिट्टू और सरबजीत सिंह ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अजीत सिंह, रमेश चावला, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, विक्की चावला, पीयूष चावला, अनमोल मिक्सर, राजू चावला, राजेश अंडमानी के साथ स्त्री सत्संग सभा की मनजीत कौर, जसमीत कौर, कमला छाबड़ा और शरणजीत कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छट्टा समागम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रधान अजीत सिंह ने किया। श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद कर श्रद्धा और भक्ति से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time