Chakulia : चाकुलिया राज उद्योग में घुसा हाथी, पांच बोरी धान खाया और बर्बाद किया

जंगली हाथी के उत्पात मचाए जाने से सहमे कारोबारी

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है. भोजन की तलाश में हाथी भटक रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं. चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क के किनारे नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी और चौठिया गांव के बीच स्थित श्री राज उद्योग में बुधवार की भोर एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने उद्योग की चहारदीवारी को तोड़कर प्रवेश किया और उत्पात मचाने लगा. उद्योग के मालिक सुभाष कुमार लोधा ने बताया कि हाथी ने गोदाम में रखे करीब पांच बोरा धान खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया है. उद्योग से निकलने के बाद उक्त जंगली हाथी पास के जंगल में घुस गया. विदित हो कि इससे पहले भी जंगली हाथी इस चावल मिल में घुस कर उत्पात मचा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : Gudabandha : प्रखंड सभागार में BLBC की बैठक व किसान ऋण मेला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time