Champions Trophy: बारिश में बर्बाद हुआ पाकिस्तान का सपना, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड

दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. रावलपिंडी में लगातार बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका. इससे मेज़बान पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में से एक भी मैच नहीं जीता. इस मुकाबले के रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, लेकिन पाकिस्तान ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रहा. वहीं, बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

पाकिस्तान का प्रदर्शन और ग्रुप-ए में स्थान

बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता समाप्त की. पाकिस्तान ने -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर जगह बनाई. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश भी इन दोनों टीमों के खिलाफ हार गया था.

 

भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में प्रवेश

ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. अब ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर रहेगी और लीग राउंड का समापन करेगी.

पाकिस्तान का संघर्ष और हार का सिलसिला

पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 320 रन बनाए, जिसमें विल यंग और कप्तान टॉम लाथम ने शतक जड़ा. दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 241 रनों पर रोक दिया और विराट कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने लक्ष्य को 43.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

पाकिस्तान की उम्मीदें हालांकि दो मैच हारने के बाद समाप्त हो चुकी थीं, लेकिन न्यूजीलैंड द्वारा बांग्लादेश पर जीत के बाद पाकिस्तान की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया.

पाकिस्तान ने बनाए अनचाहे रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए. 2009 के बाद यह पहला मौका है जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बान टीम ग्रुप चरण से बाहर हो गई है. इससे पहले, 2009 में दक्षिण अफ्रीका भी इस स्थिति से गुजर चुका था. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब का बचाव करने वाली चौथी टीम बन गई है, जो ग्रुप चरण से बाहर हो गई. इससे पहले, 2004 में भारत और श्रीलंका भी ग्रुप चरण में बाहर हो गए थे, जबकि 2013 में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने कोई मैच नहीं जीता था और ग्रुप चरण से बाहर हो गया था.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time