चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित आसनबनी के होटल टाटा हाईवे में 20 नवंबर की रात हुई फायरिंग की घटना का चांडिल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी जमशेदपुर के निवासी
पुलिस ने जिन तीन युवकों को पकड़ा है, उनमें शामिल हैं—
मो. शहबाज आलम (20)
मो. शाहिद रज़ा (19)
मो. फैजान आलम उर्फ मट्ठा (20)
तीनों आरोपी जमशेदपुर के मानगो और आजादनगर क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार युवकों ने शुरुआती पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
फरार अपराधियों की तलाश तेज
चांडिल पुलिस ने बताया कि फायरिंग में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हाईवे और होटल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
तकनीकी साक्ष्यों से मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन जैसे तकनीकी साक्ष्यों ने आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके आधार पर टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार किया।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि राहुल कुमार भारती, अमित कुमार, सअनि सीताराम मार्डी, अजीत मुंडा, सुरेंद्र कुमार सिंह तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों की जांच जारी है, और बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। साथ ही बताया कि एनएच-33 मार्ग पर यात्रियों और होटल संचालकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में ‘सरकार आपके द्वार’ सफल, विधायक समीर मोहंती ने बांटे लाभ पत्र
There is no ads to display, Please add some



















































