Chandil : एनएच-33 पर रडगांव के पास बस और ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टला

  • दिव्य रथ बस और लोडेड ट्रक की टक्कर में यात्री बाल-बाल बचे, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के पास एनएच-33 पर बुधवार तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पटना से टाटा की ओर आ रही दिव्य रथ बस रडगांव को पार करते ही पीछे से आ रहे लोडेड ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पास के खेत में जा घुसा। हादसे के समय बस में अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। जोरदार झटके और धमाके से उनकी नींद खुली और बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस के पीछे बने इमरजेंसी गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि कुछ को हल्की चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिमना चौक के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

हादसे के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व खलासी की तलाश में जुट गई है। यातायात बहाल होते ही आसपास के इलाकों में सामान्य गतिविधियाँ पुनः शुरू हो गईं। यात्री सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता इस घटना से स्पष्ट हो गई है।

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी टक्कर, तीन घायल

एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *