Jamshedpur : डिमना चौक के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

  • उलीडीह थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, मारुति डिजायर पूरी तरह जलकर खाक
  • यातायात बाधित होने से राहगीरों को परेशानी

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक के पास बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मारुति डिजायर कार कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुमुहानी संगम महोत्सव 13–14 जनवरी को, तैयारियों को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की अहम बैठक

बढ़ती जा रही है चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं

घटना के बाद डिमना चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस-प्रशासन ने होटल व होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए चलाया संयुक्त अभियान

झाड़ग्राम  : कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में…

Spread the love

Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time