Chandil: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में संत रविदास की जयंती मनाई गई

चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नारायण आईटीआई लुपुंगडीह नीमडीह परिसर में बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने संत रविदास के जीवन और उनके संदेश के बारे में बताया कि संत रविदास का जन्म काशी में हुआ था और उनकी जन्मस्थली पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, जो सफेद संगमरमर से निर्मित है और जिसका गुम्बद सुनहरे रंग का है.

इसे भी पढ़ेः Baharagora : विद्यार्थियों ने संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

डॉक्टर पांडे ने यह भी बताया कि संत रविदास की रचनाएं सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं और उनकी कविताएं ईश्वर, ब्रह्मांड, प्रकृति, गुरु और नाम के प्रति उत्कट प्रेम से भरी हुई हैं. संत रविदास की याद में दिल्ली में एक मंदिर 1954 में बनवाया गया था. इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट निखिल कुमार, प्रिंसिपल जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश कुमार महतो, शशि प्रकाश महतो, गौरव महतो, पवन कुमार महतो, आदि उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time