Jharkhand: सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रही मौजूद

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज एच.बी. रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल में जाकर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से राज्यसभा सांसद के इलाज और स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी भी ली.

दुर्घटना के बाद की घातक स्थिति

ज्ञात हो कि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर रांची लौट रहे थे. बुधवार की तड़के, लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में डॉ. महुआ माजी और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सड़क दुर्घटना में राज्यसभा सांसद महुआ माजी घायल, बेटे को कार चलाते समय आई थी झपकी 

 

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time