Chakulia : पुरनापानी जंगल में लगी भीषण आग, फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ जले

Spread the love

चाकुलिया : गर्मी शुरू होते ही चाकुलिया के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की दोपहर को प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के पुरनापानी गांव के पास काजू और पोटाश के जंगलों में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। इस आग से फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ झुलस गए। पोटाश के अनेक पेड़ भी जल गये। जंगल में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों और फैली झाड़ियों के कारण यह आग पूरे जंगल में तेजी से फैल गई। आग बुझाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक फूलों से लदे काजू के अनेक पेड़ झुलस गए हैं। इसके कारण पेड़ों पर अब काजू के फल काफी कम आएंगे और काजू के बीज का उत्पादन कम होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शताब्दी मजूमदार ने किया मनरेगा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण, विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जमशेदपुर की बेटी ने फहराया झंडा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  जीवन के ऊंचे मुकामों तक पहुंचना सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है — और इस यात्रा को डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा निशा आनंद ने…


Spread the love

भारत पर 25% टैरिफ अमेरिका की कूटनीतिक भूल: जय प्रकाश पांडेय

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को एक गंभीर कूटनीतिक भूल बताया है। उनका…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *