Deoghar: देवघर में चरमराई बिजली व्यवस्था, हर घंटे लोड शेडिंग, इंटक ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने देवघर में चरमराई विद्युत व्यवस्था में अविलंब सुधार लाने की मांग झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री प्रतोष कुमार से की है। श्री कुमार ने कहा कि देवघर में चरमराई विद्युत व्यवस्था के चलते विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर व्यवसायिक वर्गो के लोगों को तो और भी ज्यादा, इतना ही नहीं बिजली की लचर व्यवस्था के चलते छात्रों एवं आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुस्ती भी देखते ही बनती है

अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर का मामला हो या प्रखंड या ग्रामीण इलाकों का चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण शहर से लेकर गांव तक के लोग बिजली के बिना अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। बिजली कटौती के कारण कई तरह की लोगों को झेलना पड़ रहा है। बिजली दर में वृद्धि का मामला हो तो उक्त मामले में राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं राज्य सरकार की तेजी देखते ही बनती है मगर जब चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात आती है तो दोनों की सुस्ती भी देखते ही बनती है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि बिजली की चरमराई व्यवस्था निश्चित रूप से लोगों को परेशानियों में डालने वाली नहीं तो और क्या है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जूनियर सॉफ्टबॉल टीम चयन के लिए ट्रायल 18 मई को, मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time