जनता दरबार में बहुतायत में मिली जमीन विवाद की शिकायत

धनबाद  : सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त की. जिसमें ज्यातर जमीन विवाद से संबंधित मामले थे. सबसे पहले लाहबनी धैया से आए एक व्यक्ति ने पदाधिकारी को बताया कि उनके पुत्र का बीपीएल कोटा में सिलेक्शन हो चुका है. चार-पांच महीने गुजर जाने के बाद भी विद्यालय द्वारा पुत्र का नामांकन नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : विधायक मंगल कालिंदी ने दिवंगत आंदोलनकारी श्यामा पद महतो की मूर्ति का किया अनावरण

वहीं पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले से आयी बुजुर्ग महिला ने बताया कि बाघमारा अंचल में उनकी रैयती जमीन है. जिस पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से जबरन कब्जा किया जा रहा है. वहीं बैंक मोड़ से आए एक व्यक्ति ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को बताया कि सबलपुर मौजा में उनकी पैतृक जमीन है. जिस पर वहां के एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से दखल कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद में एसीबी ने रिकॉर्ड रूम के बड़ा बाबू व सहयोगी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

जनता दरबार में झरिया से आए व्यक्ति ने कहा कि वार्ड 46 गोलकडीह में हर घर नल जल योजना के तहत अभी तक किसी घर में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पायी है.इसके अलावा जनता दरबार में पड़ोसी द्वारा जबरन घर को नुकसान पहुंचाने, दाखिल खारिज नहीं होने, पेयजलापूर्ति नियमित करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

    Spread the love

    Jamshedpur : साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा सीधा बाजार जमशेदपुर : स्थानीय कारीगरों के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *