Jamshedpur: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने उस्तरा से किया हमला, रौशन को एमजीएम में कराया गया भर्ती

जमशेदपुरः गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में मंगलवार देर शाम उस्तरा बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना में रौशन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रोशन नामदा बस्ती में ही चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है. आए दिन आसपास के दबंग युवकों द्वारा उससे रंगदारी की मांग की जाती है. कभी-कभी उनके दबाव में आकर पैसे दे दिया करता था. मंगलवार को भी उससे पैसे की मांग की गई. नहीं देने पर पास के ही सैलून से उस्तरा निकालकर अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ेः Jammu : अखनूर में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फोट सेना के 2 जवान शहीद

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Municipal Elections : भाजपा समर्थित अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष, हिदायत समर्थक इरशाद अंसारी को मिले मात्र तीन वोट

शपथ ग्रहण के बाद वाइस चेयरमैन के लिए चार वार्ड पार्षदों ने दाखिल किया था पर्चा जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव में वार्ड 21 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time