जमशेदपुरः गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में मंगलवार देर शाम उस्तरा बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना में रौशन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रोशन नामदा बस्ती में ही चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है. आए दिन आसपास के दबंग युवकों द्वारा उससे रंगदारी की मांग की जाती है. कभी-कभी उनके दबाव में आकर पैसे दे दिया करता था. मंगलवार को भी उससे पैसे की मांग की गई. नहीं देने पर पास के ही सैलून से उस्तरा निकालकर अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ेः Jammu : अखनूर में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फोट सेना के 2 जवान शहीद
There is no ads to display, Please add some



















































