Deoghar : लूटपाट का विरोध करने पर दुकानदार पर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत नाजुक

 

देवीपुर थाना क्षेत्र के बघारायडीह गांव की वारदात.

 

देवघर :  जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बघारायडीह गांव में दुकान में अपराधियों ने लूटपाट की और विरोध करने पर दुकानदार को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात में 75 वर्षीय वृद्ध कुन्ना यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बुद्ध की हालत नाजुक बताई है। घटना शनिवार आज सुबह की है। पर जिन्होंने बताया कि कुन्ना यादव दुकान में सोए हुए थे इसके दौरान अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट करना शुरू कर दिया।

हो-हल्ला करने पर अपराधी फरार 

वृद्ध ने अपराधियों का विरोध किया तो कुल्हाड़ी से उनपर कई वार किए गए। हो-हल्ला सुनकर घरवाले और ग्रामीण जमा हुए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पाकर देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल के पुत्र दीपक यादव ने बताया कि कितने राशि की लूट हुई है इसका आकलन नहीं हो पाया है। अपराधी दुकान से कुछ सामान भी लूट कर ले गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Entertainment: “बड़े अच्छे लगते हैं” के तीसरे सीजन में नजर आएगी शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी ?

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

    पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

    जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time