मकर संक्राति पर साप्ताहिक हाट में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, बांस की टोकरी की मांग बढ़ी

 

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण अब मकर संक्रांति के रंग में रंगने लगे हैं. इस पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र की हाट सजने लगी है. खरीदारी के लिए बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई पड़ रही है. अनुमंडल के सभी प्रखंड क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है. बांस की टोकरी की मांग ज्यादा देखी जा रही है. मकर संक्रांति पर गुड़ पीठा की भारी मांग होती है. घर-घर गुड़ पीठ बनता है.

इसे भी पढ़ें : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस की बढ़ाई गई सुरक्षा

कपड़ो की दुकान सजी

लोग इसे ही मकर की प्रमुख मिठाई के रूप में पसंद करते हैं. बांस की टोकरी 20 रुपये से लेकर दौ सौ रुपये तक की दर पर बिक रही है. साप्ताहिक हाट में भी मकर को लेकर तरह-तरह के कपड़े और कई तरह की जरूरत के सामानों की दुकानें सज गयी हैं. बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र में मकर का पर्व लगभग एक महीना तक लोग मानते हैं. मकर के अवसर पर नए धान के चावल से पीठा तैयार किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र में घर को मिट्टी से सजाया जाता है. हाटों में टुसू की प्रतिमाओं की भी बिक्री होती है.

इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में बांस से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time